Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़, दो की मौत कई घायल

मथुरा।उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई।भगदड़ में दबकर दम घुटने से दो बाहरी श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये हैं।मरने वाली की पहचान नोएडा की निर्मला देवी और जबलपुर के राजकुमार में हुई है।मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है।रात दो बजे मंगला आरती शुरू होने से पहले ही भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और दम घुटने की वजह से करीब आठ लोग बेहोश होकर गिर पड़े।भीषण हादसे की घटना से मंदिर व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि मंदिर प्रांगण में एक बार में करीब 800 लोगों को दर्शन करने का स्थान है।वही दर्शनों के लिए कई गुना अत्यधिक भीड़ मंदिर प्रांगण में उपस्थित हो गई जिसके चलते अचानक भगदड़ हो गई और भीषण हादसा हो गया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!