Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

योग शिविर में गूंजा स्वस्थ समाज और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,

अवागढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत जुटे योग साधक।

अवागढ़/एटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को द ग्रैण्ड रॉयल पैलेस में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों के साथ गुजरात से जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के साथ पहुंचे लोगों ने भाग लिया।

योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया। वृक्षासन, ताड़ासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ते हुए नियमित अभ्यास पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ समाज, पर्यावरण संरक्षण और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। जिला प्रशासन और आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदोरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!