Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

शहर और आस पास अवैध कब्जों के मामलों की भरमार

शहर और आस पास अवैध कब्जों के मामलों की भरमार

  • सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के समक्ष आये कई मामले
  • राजस्व, पुलिस व विनियमित क्षेत्र अफसरों की टीम बना निस्तारण के निर्देश
    ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बार-बार दिशा निर्देशों के बावजूद भूमि पर अवैध कब्जे के मामले काम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष इस तरह की कई शिकायतें आईं। जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
    सदर तहसील में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम थनवारा निवासी शिवप्रसाद ने अपनी भूमि पर विपक्षियों के कब्जे तो हटवाने के लिए शिकायती पत्र दिया। लक्ष्मीपुरा सिविल लाइन निवासी निर्मल कुमार ने उनकी जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ने, कृषि कार्य में बाधा डालने, जान से मारने व गालियां देने सम्बंधी शिकायत की। चौकाबाग निवासी कमला सिंह ने उनकी हदबंदीसुदा भूमि पर तारमुंडी तोड़कर कब्जा किये जाने की शिकायत की। नेहरूनगर निवासी कुसुम ने विपक्षियों पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत की। उक्त प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर और विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अभिलेख दुरुस्त रखे जाएं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय व्यवस्था बेहतर रखने, अभिलेखों का सही रख-रखाव करने तथा आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Officer listen complain at tahsil sadar lalitpur

Archana Awasthi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!