ब्रेकिंग न्यूज़
श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर विशाल भंडारा

यू.बी.सिंह की रिपोर्ट
आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्रभु श्री राम जी की मूर्ति के अयोध्या धाम में स्थापना दिवस की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर 52 दुकान, कलेक्टरगंज, कानपुर नगर में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के तत्वावधान में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के सान्निध्य में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर एवं दक्षिण) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भंडारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया तथा प्रभु श्री राम जी की वंदना करते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।





