Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

श्री रामोत्सव रथयात्रा का भव्य आयोजन

यू.बी. सिंह की रिपोर्ट

आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्रभु श्री राम जी की मूर्ति के अयोध्या धाम में स्थापना दिवस की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के मार्गदर्शन में श्री रामोत्सव रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
रथयात्रा में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पनकी महंत जितेंद्र दास, पनकी महंत कृष्ण दास, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र, श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा समिति के महामंत्री विवेक अग्निहोत्री तथा समिति के अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य तथा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर एवं दक्षिण) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ रथयात्रा के सफल आयोजन में भाग लेते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रथयात्रा का काहूकोठी से प्रारंभ होकर दीनदयाल वाटिका, फूलबाग चौराहे पर भावपूर्ण समापन हुआ।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!