Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
कोरोनाझाँसीब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

झांसी नगर निगम हर दूसरे दिन अपने हर वार्ड में फोगिंग और सैनिटाइजेशन कर रही है देखें कैसे..

झांसी: जहाँ आज पुरे भारत में कोरोना की दूसरी लहर बरपा रही है वही झाँसी इससे अछूता नहीं है, झांसी में हर रोज लगभग 500 नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं और मेडिकल कालेज सहित सभी निजी अस्पताल भर चुके हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन, रेमडीसीविर इंजेक्शन सहित तमाम जरुरी चीजों की कमी देखी जा रही है। श्मशान घाटों पर भी शवों के लिए जगह कम पड़ रही है। एक सप्ताह में 250 से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चूका है। महापौर रामतीर्थ सिंघल के निर्देश पर आज नगर निगम ने लगभग 100 कर्मचारियों की टीम सेनेटाइजेशन के लिए निकली हैं। #महापौर ने खुद मशीन चलाकर इलाइट चौराहे से अभियान को शुरू किया। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक रवि निरंजन ने बताया ये टीमें पूरे महानगर के सभी वार्डों व बाजारों को सेनेटाइज करेंगी और यह क्रम हर दूसरे दिन सभी वार्डों में दोहराया जायेगा। इसी तरह मच्छरों से बचाव के लिए फोगिंग भी कराई जा रही है, #सैनिटाइजेशन और फोगिंग के लिए तीन तीन लोगों की एक-एक टीम बना कर रोजाना 30 वार्डों में भेज कर सैनिटाइजेशन और फोगिंग का कार्य कराया जा रहा है, और इस तरह हर दूसरे दिन 60 वार्डों के झांसी #नगर_निगम में सैनिटाइजेशन और फोगिंग का काम दोहराया जा रहा है…

झाँसी नगर निगम का यह प्रयाश उत्तर प्रदेश के दूसरे नगर निगमों के लिए अनुकरणीय है, अब देखना होगा कि क्या सबसे ज्यादा साधन संपन्न लखनऊ नगर निगम अपने सभी वार्डों में हर दूसरे दिन सैनिटाइजेशन और फोगिंग करा सकती है या नहीं ? देखा तो ये जा रहा है की उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित लखनऊ नगर निगम के कई वार्ड और कॉलोनी ऐसे हैं जहाँ पर अभी एक बार भी न तो सैनिटाइजेशन हुआ है और न ही मच्छरों से बचाव के लिए फोगिंग..

आपको निम्नलिखित खबरें/लेख भी दिलचस्प लग सकते हैं:

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!