Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धर्ममथुरासांस्कृतिक

वृंदावन: दूधिया रोशनी से सरावोर हुआ चंद्रोदय मंदिर


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरो शोरों पर
फूल बंगला, झूलन उत्सव, छप्पन भोग एवं महाभिषेक रहेगा आकर्षण का केन्द्र

भगवान् श्रीकृष्ण की नित्य विहार स्थली श्री धाम वृन्दावन में अजन्में के जन्म की तैयारियां बड़ी ही जोरों-शोरों के साथ की जा रही हैं। वृन्दावन में विश्व के सबसे ऊँचे निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर के भक्तोें द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। विघुत सज्जा से सुसज्जित चंद्रोदय मंदिर रात्रि में दूधिया रोशनी से सरावोर नजर आ रहा है।

चंद्रोदय मंदिर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में उत्सव का शुभारंभ मंगला आरती के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत मंदिर में भगवान श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र की धूप आरती, नवीन पोषाक धारण, फूल बंगला, झूलन उत्सव, छप्पन भोग, हरिनाम संकीर्तन एवं महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पंचगव्य दूध, दही, घी , शहद, मिश्री एवं 108 प्रकार के फलों के रस, विभिन्न जडी बूटियों एवं फूलों से सम्पन्न कराया जाएगा।

संस्था के मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चंद्रोदय मंदिर के भक्त अपने आराध्य भगवान् श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस उत्सव की सभी तैयारियां कर ली गयीं हैं। अब सभी भक्तोें को उस घड़ी का इंतजार है। जब वह भगवान् के अवतरण महोत्सव को धूम-धाम के साथ मनायेंगे। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहुंच रहे हैं।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!