Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने बिजली कटौती को लेकर विद्युत अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

मथुरा।अखिल भारतीय समता फाउंडेशन व भारतीय किसान यूनियन ने विद्युत विभाग द्वारा मथुरा शहर महानगर में शहर के हृदय स्थल चौबिया पाड़ा,नगला पाईसा,महोली की पौर,हाथी गली रतन कुंड,छौका पाड़ा,गली पंच कोयला गली,बेलीनेट,छत्ता बाजार,दरेशी रोड,हल्वापारा जार गंज,चाह कटौती,मनोहर करा,मण्डी राग बस असकुण में अघोषित पिछले कई दिनों से 20-20 घंटे की विद्युत कटौती की जा रही  के खिलाफ अधीक्षण अभियंता शहरी एवं ग्रामीण मथुरा के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन से पूर्व समता फाउंडेशन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विद्युत स्टेशन कैंट मथुरा पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।इसके बाद सहायक अभियंता मनोज कुमार वर्मा द्वारा ज्ञापन लिया गया।भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष  पवन चतुर्वेदी एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष  लुकेश कुमार राही ने कहा 20-20 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती उत्तर प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोल रही है साथ ही शहर का यह हाल है तो गांव का हाल क्या होगा ₹500 मात्र बकाया होने पर नागरिकों की विद्युत आपूर्ति रोकी जा रही है।किसानों को जबरन बिल जमा जमा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।स्मार्ट मीटर से खुली लूट हो रही है विद्युत कर्मियों द्वारा नागरिकों का आर्थिक दोहन हो रहा है। मनोज कुमार वर्मा ने तत्काल विद्युत कटौती पर रोक लगाने एवं सुचारू करने का आश्वासन दिया प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में लुकेश कुमार राही पवन चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष भाकियू मथुरा फैजान कुरैशी चित्रसेन मौर्य सुनील चौधरी जनसेवक रोज चौधरी धार सिंह फतेह सिंह नरेश सर विनोद निषाद भगवान दास,सूरज निषाद आकाश बाबू विवेक कुमार राजू महावर प्रमोद विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!