Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, कानपुर में हृदय जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष छूट उपलब्ध*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, कानपुर द्वारा लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज एवं चिकित्सा सेवाओं पर विशेष छूट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।इस विशेष अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। गांधी जयन्ती के अवसर पर कैम्प में शुक्रवार, 02 अक्टूबर, 2026 को अवकाश रहेगा।अभियान के अंतर्गत विशेष ऑफर में शुगर जांच ₹999, टीएमटी जांच ₹4,999 तथा CBC, KFT और लिपिड प्रोफाइल जांच ₹999 में उपलब्ध कराई जा रही हैं।अस्पताल में हृदय रोग एवं संबंधित चिकित्सा सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी, जिसमें डॉ. श्रीपद वी. खैरनार, सीनियर कंसल्टेंट एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजीय डॉ. उत्कर्ष कुमार, कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजीय तथा डॉ. मुकेश कुमार, कंसल्टेंट कार्डियक सर्जन (CTVS) शामिल हैं।इस कैम्प में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, ईसीजी, बीपी जांच एवं बीपी संबंधी अन्य आवश्यक सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी।इसके अतिरिक्त, अस्पताल द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार लैब टेस्ट एवं स्क्रीनिंग पर 65% तक, सभी प्रकार की सर्जरी की बिलिंग पर 20% तक तथा फार्मेसी दवाओं पर 10% तक की छूट भी उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और समय-समय पर आवश्यक जांच कराते रहें।पारस हेल्थ, कानपुर में TPA एवं स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री राहत कोष (CMF), CGHS, ECHS, रेलवे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, उत्तर प्रदेश पुलिस, CAPF, विधायक निधि एवं भारत संचार निगम लिमिटेड सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध है।*कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!