नवागत थाना प्रभारी का स्वागत एवं पूर्व थाना प्रभारी के सम्मान में ग्रामीणों ने किया कार्यक्रम

दतिया उनाव



दतिया/दतिया जिले की धार्मिक नगरी सूर्यनगरी उनाव बालाजी में
ग्रामीणों द्वारा नवागत थाना प्रभारी एवं पूर्व थाना प्रभारी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
//प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर के सम्मान में एवं नवागत थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर के स्वागत में कस्बे के प्रतिष्ठित व्यक्ति अटल बिहारी पटेरिया, समाजसेवी श्याम पंडा, एवं युवा नेता अंकित पंडा,अनूप तिवारी एवं उनकी टीम के द्वारा लमान की माता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया!
इस दौरान उपस्थित पत्रकार राजकुमार शर्मा पत्रकार लोकेश मिश्रा पत्रकार मनोज पुजाई भी उपस्थित रहे!
इस सम्मान समारोह के दौरान पूर्व थाना प्रभारी के थाना संचालन के दौरान कार्यों की सराहना की गई एवं नवागत थाना प्रभारी से से भी आगामी समय में कस्बे की सुरक्षा एवं कानून का पालन कराते हुऐ कार्यो की अपेक्षा की गई!
इस कार्यक्रम के दौरान नवागत एवं पूर्व थाना प्रभारी ने कस्बे की जनता का आभार व्यक्त किया!



