Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)इधर उधर की

पति पत्नी के आपसी विवाद का दिल दहला देने वाला अंजाम !!

ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार मजरे मिल्कन डेरा में बुधवार लगभग 3 बजे पति पत्नी के झगड़े में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! आपको बता दें दोनों की शादी 2020 में हुई थी , आत्महत्या की सूचना मिलते ही माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है! मृतक उर्मिला देवी का पति-पत्नी का विवाद शराब के नशे के लिए चल रहा था जिससे विवाद इतना बढ़ा कि उर्मिला को आत्महत्या करना पड़ा ! वही जब फांसी में लटकती उर्मिला को देखा तो पति ने साड़ी काटकर नीचे उतारा जब तक उसकी मौत हो चुकी थी ! बता दें कि राधेश्याम परिवार सहित अहमदाबाद में मजदूरी करता है वही कुछ दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए थे बुधवार को दोनों में कहासुनी हो गई जिसके चलते पत्नी ने साड़ी से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया घटनास्थल पर पहुंची ललौली पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!