Uncategorized
विकास कार्याे में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्यवाही: डीएम


झांसी//लोकेश मिश्रा
झांसी: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में विकास कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्याे में गति देने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किए जा रहे कार्यों में स्वयं रुचि लें ताकि काम समय से पूर्ण किया जा सके। उन्होने पेयजल मिशन कार्यो में शिथिलता से कार्य करने वालों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें।
मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि ब्लाकवार समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि जिन लोगों के गोल्डन कार्ड नही बने है उन लोगों की सूची आशा, एएनएम के माध्यम से पुनः सत्यापन कराये जिससे वास्तविक रुप से छूटे हुये पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।
