Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन के तहत डीजीपी अशोक कुमार ने दिए कई निर्देश।

आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों यातायात निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होंने राजधानी देहरादून में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। चार धाम यात्रा के मद्देनजर ऋषिकेश में एक यातायात निरीक्षक भेजने की बात कही। जनपद देहरादून में जितने भी बोतल नेक हैं उन स्थानों को चिन्हित कर वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई और पार्किंग के लिए नए स्थान चिन्हित कर जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था बनाने, मसूरी ऋषिकेश और पर्यटक स्थलों पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश में डीजीपी के द्वारा दिए गए। मौके पर उन्होंने एसपी यातायात के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए और ज्यादा बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र करण सिंह नयाल डीआईजी जन्मेजय खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

बैठक करते हुए डीजीपी

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!