Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसएसपी ने किया चंबा पुलिस लाइन का निरीक्षण

अधीनस्थ अधिकारियों से तैयारियों पर लिया फीडबैक दिए कई निर्देश


ऋषिकेश- रिपोर्ट सागर रस्तोगी

15 मई से पुलिस लाइन चंबा में शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसएसपी नवनीत भुल्लर गंभीर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए हैं। जिन पर अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है।

शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के एसएसपी नवनीत भुल्लर पुलिस लाइन चंबा पहुंचे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया के लिए की गई तैयारियों का फीडबैक भी लिया। मौके पर एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कहा कि शारीरिक दक्षता व नापतोल परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी की जाए। पुलिस लाइन के अंदर केवल भर्ती अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश करने दिया जाए। यदि कोई जबरदस्ती पुलिस लाइन के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए एंबुलेंस पेयजल तथा महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश भी एसएसपी ने दिया। भर्ती कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 7 बजे शुरू करने और क्यूआरटी टीम नियुक्त करने के साथ पारदर्शिता बरतने के लिए कहा। एसएसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में जनपद टिहरी गढ़वाल से कुल 9500 पुरुष व महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जिस के दृष्टिगत प्रत्येक दिवस केवल 400 अभ्यर्थियों को ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुरुषों के लिए क्रिकेट बॉल थ्रू लंबी कूद चिनिग अप दंड बैठक पुश अप दौड़ चाल 3 किलोमीटर और महिलाओं के लिए क्रिकेट बॉल थ्रू लंबी कूद स्कीपिंग शटल रेस 50 मीटर कराई जाएगी। उत्तीण अभ्यर्थी को ही लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!