Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।।

ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि के दिनों में हर एक दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और धन लाभ होने की मान्यता है। नौ स्वरूप के अनुसार हर एक दिन मंत्रों का जाप करें। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

पहले दिन मां शैलपुत्री,

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी,

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा,

चौथे दिन मां कूष्मांडा,

पांचवें दिन मां स्कंदमा,

छठवें मां कात्यायनी,

सातवें दिन मां कालरात्रि और

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को खीर, फल और मिठे का भोग लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाकर पूजा करने से कई बाधाएं खत्म हो जाती है। साथ ही इन दिनों में अखंड ज्योति भी जलाने की मान्यता है।मां शैलपुत्री पूजा के लाभ: देवी के नौ स्वरूपों में से मां शैलपुत्री की पूजा पहले दिन की जाती है. इनकी पूजा करने से चंद्रमा से संबंधित सभी दोष दूर होते हैं।

ब्रह्मचारिणी पूजा के लाभ: ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन अर्थात द्वितीय तिथि को की जाती है. इससे कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े सारे दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

मां चंद्रघंटा पूजा के लाभ: मां चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि की तृतीया तिथि को की जाती है. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं और इससे जुड़े सारे दोष दूर हो जाते हैं।

मां कूष्माण्डा पूजा के लाभ: मां कूष्माण्डा की पूजा करने से सूर्य के सभी दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

मां स्कंदमाता पूजा के लाभ: मां स्कंदमाता की पूजा नवरात्रि के 5वें दिन की जाती है. इससे कुंडली में बुध ग्रह से संबंधित दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

मां कात्यायनी पूजा के लाभ: मां कात्यायनी की पूजा से गुरु मजबूत स्थिति में होते हैं और गुरू दोष दूर होते हैं।

मां कालरात्रि पूजा के लाभ: नवरात्रि के 7 वें दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है. इनकी पूजा से शनि से जुड़े सभी दोष दूर हो जाते हैं।

मां महागौरी पूजा के लाभ: मां महागौरी की पूजा महाष्टमी तिथि को की जाती है. इनकी पूजा से राहु से संबंधित दोषों का नाश होता है. इनकी पूजा से भक्तों को अभय, रूप व सौदर्य का वरदान मिलता है. जीवन को सुख-समृद्धि व आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

मां सिद्धिदात्री पूजा के लाभ: माता सिद्धिदात्री की पूजा नवमी के दिन की जाती है. इससे केतु से संबंधित सभी दोषों से मुक्ति मिलती है. मां सिद्धिदात्री की अर्चना व पूजा से भक्तों के सभी कार्य सिद्ध होते हैं. कष्ट, दुख मिट जाते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. बाधाएं समाप्त होती हैं एवं सुख व मोक्ष की प्राप्ति होती है.शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल पताका अर्पित करें।

मान्यता है कि इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही शारदीय नवरात्रि के दौरान शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करें उन्हें खीर पूड़ी खिलाएं तथा लाल कपड़ा भेंट कर उन्हें ससम्मान विदा करें। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं, तो मां दुर्गा के मंदिर में जाकर उन्हें पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं और पूजा स्थल पर पांच लौंग अर्पित करें।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!