Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों से कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की भेंटवार्ता

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट

कानपुर, 16 मई 2026।

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर एवं दक्षिण) का एक प्रतिनिधिमंडल चकरपुर मंडी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित व्यापारी बंधुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद मिलने तक साथ देने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण प्रातः 11:30 बजे ओ ब्लॉक सब्जी मंडी स्थित कार्यालय से प्रस्थान कर चकरपुर मंडी पहुंचे। उन्होंने मौके पर अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया और पीड़ित व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। मुकुंद मिश्रा ने पीड़ित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी मंगलवार को व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को व्यापारियों की समस्याओं एवं हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी देंगे तथा उचित मुआवजे की मांग करेंगे। इस अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के चेयरमैन सरदार नीतू सिंह, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी यू.बी. सिंह, उपाध्यक्ष विनोद पाल, मंत्री सुधीर द्विवेदी, राजू द्विवेदी, विशाल शुक्ला एवं सुरेश गुप्ता सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!