स्व• राजेश गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा कार्यक्रम

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
कानपुर, 28 मई 2026।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व० राजेश गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा सहित कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर एवं दक्षिण) के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने स्व० राजेश गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व० राजेश गुप्ता ने अपना संपूर्ण जीवन व्यापारी हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, व्यापारी एकता के लिए संघर्ष और निस्वार्थ सेवा भाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आयोजित भंडारे में सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रमुख रूप से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।






