Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव के अवसर पर शरबत वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

राजेश निगम की रिपोर्ट

*कानपुर:- आज वीर क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीरशिरोमणि, महापराक्रमी महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ‘शरबत वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! यह कार्यक्रम क्षत्रिय समाज की एकता, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक गौरव को समर्पित रहेगा। आयोजन शांति नगर, पंडित होटल के सामने, कैंट, कानपुर में किया गया कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक रहा। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान समाज सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। वीर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह ने सभी समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं शैलेश सिंह (जिला महामंत्री) ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करने हेतु किया जा रहा है।*कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!