राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
कानपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “1925-2025 : एक शताब्दी राष्ट्र समर्पण की” के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर उत्तर द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी (व्यापारी समूह) का आयोजन रविवार, 10 मई 2026 को सायं 4:00 बजे हवेली रेस्टोरेंट, लाजपत नगर, कानपुर में किया जा रहा है। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक चिंतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापारी बंधुओं को मार्गदर्शन प्रदान करना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की राष्ट्र के प्रति सहभागिता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में माननीय श्री स्वान्त रंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख), श्रीमान भवानी भीख तिवारी जी (माननीय प्रान्त संघचालक) एवं श्रीमान मोहन अग्रवाल जी (भाग संघचालक) उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आयोजकों ने कानपुर के सभी व्यापारी बंधुओं, उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त करने का आग्रह किया है।




