Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उ प्र द्वारा कानपुर में व्यापारी महापंचायत का आयोजन किया गया।।

जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी नेताओं ने हिस्सा ले कर अपनी मांगो कोटा जिसके एक ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को जिला अधिकारी द्वारा भेजा गया। व्यापारी महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का बड़ी मुकुट माला प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र तलवार प्रदान कर जन्मदिन की बधाई दे कर जोरदार स्वागत किया गया।।

व्यापारी महापंचायत कानपुर से शुभारक होकर प्रदेश के सभी जनपदों से होते हुए लखनऊ रामाबाईमैदान में पहुँच कर पूर्ण होगी। सभागार में आयोजित महापंचायत में व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला के स्वागत के बीच कहा गया कि अधिकारियो द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान कहा गया कि ज्ञापन और कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार को उनके चुनावी वादे याद दिलाएं जाएंगे। व्यापारियों ने कहा कि कोई भी सरकार व्यापारियों को सपोर्ट और नोट के बिना नहीं बन सकती आगामी 2024 के चुनाव के पहले सरकार से उनके 2019 और 2022 के वादों को पूर्ण करने की पुरजोर मांग की जाएगी।अधिकारी कर रहे उत्पीड़न जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्यापारी महापंचायत के माध्यम से कभी जिलो में अपनी समस्या का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुँचायेंगे । आयोजक मंडल विनोद पांडे प्रदेश सचिव, प्रेम नारायण पांडे एड. राहुल पाल युवा जिलाध्यक्ष, आकाश जायसवाल युवा नगर अध्यक्ष, राम शंकर गुप्ता, तारीक निज़ामी, शरीफ अहमद, मनोज रावत, ओम प्रकाश, शैलेश अवस्थी, वंदना सचान, प्रांजल गुप्ता, मानव शुक्ला, बलवान सिंह, जिला महासचिव, अतुल तिवारी आदि प्रमुख से मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!