ब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन व्यापार के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आवाहन पर आज आनलाईन व्यापार के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर लोकसभा के सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से व्यापार मंडल (उत्तर) के अध्यक्ष सुनील बजाज, संरक्षक रामेश्वर गुप्ता “लाला भईया”, महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री गौरव तिवारी, प्रचार मंत्री कृष्ण कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, विराट गुप्ता, विनय अरोड़ा, सचिन दुआ, विपुल साहा आदि लोग उपस्थित थे





