Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर : जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने विधानसभा उप निर्वाचन के लिए र्इवीएम स्टॉग रूम के साथ ही मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए डिग्री कॉलेज परिसर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया@

बागेश्वर अशोक गुलाटी (ब्यूरो प्रमुख) जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने विधानसभा उप निर्वाचन के लिए र्इवीएम स्टॉग रूम के साथ ही मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए डिग्री कॉलेज परिसर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य कार्यालय के दो मंजिले में बनने वाले स्टॉग रूम की जानकारियां लेते हुए मतगणना के लिए तैयार वनस्पति, जंतु विज्ञान भवन व्याख्यान कक्षों में जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उचित बैरीकेडिंग के साथ ही कॉलेज के सभाकक्ष में कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल बैरिकेडिंग को दिए। साथ ही उन्होंने प्राचार्य कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कॉलेज परिसर में झाडियों का कटान करते हुए उचित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर रिटनिर्ंग ऑफिस पहुंचकर बैरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नामाकंन संबंधी जानकारियां ली। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, रिटनिर्ंग आफिसर हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अंकित कंडारी, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, सहायक रिटनिर्ंग आफिसर तितिक्षा जोशी, दीपिका आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे। 
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!