Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- सरकारी स्कूल अस्त व्यस्त,न टीचर मिले मौजूद न प्रधानाचार्य का पता,बच्चे कर रहे मटरगश्ती।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

जनपद उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़रा लखौरा विद्यालय जो की एक से लेकर 5 तक अलग है वहीं दूसरी ओर 6 से 8 तक अलग है, जिसमे ना ही बच्चे पढ़ पा रहे हैं और ना समय पर पहुंचकर प्रिंसिपल,अध्यापक अपना फर्ज अदा कर रहे हैं।

दिनांक 05/08/23 को प्रातः 09 बजे मीडिया की टीम विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी के अनुसार हसनगंज क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़रा लखौरा विद्यालय अचानक पहुंचती है तो कवरेज के दौरान देखा गया कि कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चे कक्षा 5 में बैठे पाए गए और नर्सरी से लेकर 5 तक के बच्चे अपने से बड़े बच्चों के साथ में बैठकर एक साथ एक ही क्लास पर पाठ्यक्रम पूरा करने को हो रहे मजबूर।

विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की तो पता चला कि वो बोल नही सकते है, वहा मौजूद अध्यापक ने बताया कि प्रधानाचार्य शारीरिक रूप से लाचार हैं जिस कारण सही समय पर विद्यालय ना पहुंच कर व अध्यापक को सही दिशा निर्देश न दे पाने के कारण विद्यालय व बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है।

कृपया प्रशासन को ऐसे गैर जिम्मेदार अध्यापक, प्रधानाचार्य जिनके द्वारा सरकारी व्यवस्था, शिक्षा विभाग के नाम पर धब्बा है जिन पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!