Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- महाशिवरात्रि पर्व पर शिव शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन ।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि पर्व पर शिव शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लखनऊ मंडल प्रभारी माननीय धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान जी के निवास स्थान पर प्रथम बैठक का आयोजन किया।

बैठक में प्रदेश व जिले के सभी हिंदू संगठन के मुख्य पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्र हुए शिव शोभायात्रा के वरिष्ठ धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान जी के साथ संगठन महामंत्री व जिला मीडिया प्रभारी योगेश द्विवेदी शामिल हुए मंडल प्रभारी जी ने कहा हर साल की तरह इस साल भी गाजे-बाजे के साथ हजारों भगवा ध्वजो से उन्नाव जिले को सज़ा कर बड़ी ही भव्यता से किया जायगा विशाल शिव शोभायात्रा का शंखनाद शिव शोभायात्रा समिति के संयोजक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया गाजे-बाजे के साथ हाथी घोड़े भव्य झांकियो के साथ निकाली जाएगी बाबा भोलेनाथ की बारात।

बैठक में जिला प्रभारी मनीष सिंह चंदेल व जिला मंत्री सचिन राजपूत ने बताया शिव शोभायात्रा में हजारों बाइकों त्रिशूल तलवार के साथ यात्रा की सुरक्षा में चलेगा लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान का काफिला इस अवसर पर चालीसवी पुस्तक शिवांजली को भी माननीय मंडल प्रभारी जी के नेतृत्व में उनके निवास पर बड़ी ही भव्यता के साथ हिंदू संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा लॉन्च की गई।

यात्रा समिति के आयोजक व वरिष्ठ मंडल प्रभारी जी के साथ बैठक में मुख्य पदाधिकारी महामंत्री व जिला मीडिया प्रभारी योगेश द्विवेदी, शिव सोभा यात्रा समिति के संयोजक चन्द प्रकाश गुप्ता, शोभायात्रा के वरिष्ठ जिलामंत्री सचिन राजपूत जी, जिला प्रभारी मनीष सिंह चंदेल, मनीष तिवारी, अमित वर्मा, मुन्ना सिंह, विनोद शर्मा, सक्षम द्विवेदी, श्रीमती रेखा शुक्ला जी के साथ सभी हिन्दू संगठन पदाधिकारी व सनातन मीडिया के वरिष्ठ व सभी वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित हुए कार्यक्रम का समापन हर हर महादेव जय जय श्री राम के नारों के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने किया।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!