Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आर्थिकआवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजनीतिकविधायिका

बाबा खोलेंगे बजट की पोटली आज,पेशा होगा ऐतिहासिक बजट क्या होगा खास?

उत्तर प्रदेश के बजट (UP Budget 2023-24) सत्र की शुरुआत 20 फरवरी से हो गई थी। विपक्ष के भारी विवादों के बाद 22 फरवरी यानि आज बुधवार को बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। पूरी तरह से कागजरहित बजट को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना स्क्रीन से पढ़कर पेश करेंगे, इसके बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की साल 2023-24 का बजट करीब 7 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है। 2023-24 के बजट प्रस्तावों में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐलान होंगे। साल 2022-23 का बजट तकरीबन 6.15 लाख करोड़ रुपये का था।
2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में महिला, युवा सशक्तीकरण, किसानों के साथ-साथ नई अवस्थापना और विकास परियोजनाओं पर जोर रहेगा। इसमें बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान देने के साथ बजट में खर्च के हिसाब से बड़ी छलांग लगाने की तैयारी है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बाद यह दूसरी बार बजट पेश किया जा रहा है।
सरकार के पिछले बजट,
साल 2017 -18
3.84 लाख करोड़ रुपये
साल 2018-19
4.28 लाख करोड़ रुपये
साल 2019-20
4.79 लाख करोड़ रुपये
साल 2020 -21
5.20 लाख करोड़ रुपये
साल 2021 -22
6.15 लाख करोड़ रुपये

हर साल बढ़ते बजट को देखते हुए इस साल के बजट पर सबकी नजर बनी है सभी को बजट की पोटली खुलने का इंतज़ार है। देखना काफी दिकचस्प होगा की आख़िर बजट में किन चीजों को सहूलियत दी जाएगी। MSME, स्वास्थ्य, कृषि, और शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों के लिए बजट में मोती धनराशि आवंटित होने की उम्मीद है। सत्ता का कहना है की इसबार का बजट एक ऐतिहासिक बजट होने वाला। वहीं दूसरी ओर विपक्ष पूरी तरह से सरकार पर हमला करती नजर आ रही है उनका कहना है की हर साल पेश किये गए बजट सिर्फ दिखाने के लिए होते है पिछले बजट का अभी सही इस्तेमाल नहीं हुआ है इसबार भी सरकार जनता को सिर्फ धोखा ही देगी। बजट में क्या कुछ खास होने वाला है ये तो बजट पेश होने के बाद ही पता चलेगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!