Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ने पार्षद दल के पांच पदाधिकारी घोषित किए, मुन्ना उपनेता और मोंटी मुख्य सचेतक बने

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर ने नगर निगम पार्षद दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए पांच पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार संगठन की बैठक में बनी सहमति के आधार पर इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई।

जारी सूची के अनुसार देव शर्मा मिश्रा ‘मुन्ना’ को पार्षद दल का उपनेता, मुकेश सिंह ‘मोंटी’ को मुख्य सचेतक, अमित चौधरी को सचेतक, के. एन. सिंह को कोषाध्यक्ष तथा कौमुदी त्रिपाठी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी का कहना है कि इन मनोनयनों से नगर निगम सदन में पार्षद दल का समन्वय और संगठनात्मक कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। नए पदाधिकारियों से संगठन ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सदन और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!