निर्मल त्रिपाठी ने लिया नामांकन वापस, अचल गुप्ता बने निर्विरोध अध्यक्ष

विशेष संवाददाता- यू.बी. सिंह
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के चुनाव से पहले ही अचल गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। अब सिर्फ महामंत्री पद के लिए 18 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता ‘लाला भैया’ ने दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अचल गुप्ता और निर्मल त्रिपाठी ने नामांकन कराया था। सोमवार को निर्मल त्रिपाठी के विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ आकर नामांकन वापस लेने पर अचल गुप्ता को अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके अलावा संजय गुप्ता, बलदेवराज मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और जमुना प्रसाद वर्मा, अभिनव शुक्ला, अशफाक ब्रदर्स, विनोद पाल और संजय गुप्ता को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह वरिष्ठ मंत्री में गौरव तिवारी, अमोल वर्मा, सुधीर द्विवेदी, राजीव अग्रवाल, राजेश जुनेजा, प्रभात जायसवाल, नजूल हसन, संगठन मंत्री तथा नवीन गुप्ता, देवेश ओमर, कृष्ण कुमार सिंह भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सिर्फ महामंत्री पद के लिए चुनाव होना है, जिसमें पवन तिवारी और अरविंद सचान चुनाव लड़ रहे हैं।





