Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराजनीति

CBI Raid Rabri Residence: आखिर क्या है वजह जो राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई ने की छापेमारी!

युपी बिहार की सरज़मी अक्सर राजनितिक चर्चे में बनी रहती है। बिहार में लालू प्रसाद यादव हो या कोई अन्य नेता नगरी विवादों में घिरे ही रहते है। ऐसे में ही हाल के कुछ दिनों से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी काफी चर्चे में हैं। कर्नाटक में हुए मजदूरों के साथ घटना पर बीजेपी पर हमला बोलना कही राबड़ी देवी को महंगा तो नहीं पड़ गया। राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर ‘नौकरी के लिए जमीन’ घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि जांच के संदर्भ में यह छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी की यह कार्रवाई होने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, सीबीआई रेड से पहले पिछले एक सप्ताह में बिहार में कई ऐसी राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

क्या है वजह?

  1. ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में पड़ी रेड
  2. नीतीश कुमार की अमित शाह से फोन पर हुई बातचीत
  3. राजनाथ सिंह ने नीतीश को किया कॉल
  4. तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर अत्याचार में नीतीश-तेजस्वी के अलग सुर
  5. नीतीश के जन्मदिन पर पीएम समेत अन्य नेताओं की बधाई

पिछले एक सप्ताह में बिहार में पांच ऐसी राजनीतिक घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यहां याद दिला दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के राज्यसभा सांसद अभी भी राज्यसभा के डेप्युटी स्पीकर हैं। साथ ही दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कानूनी शिकंजा कसने के मामले में भी जेडीयू ने कोई विरोध नहीं किया है। सिसोदिया पर हुई कार्रवाई के विरोध में लिखी गई चिट्ठी से भी जेडीयू ने खुद को अलग रखा है। हालांकि इस मसले पर जेडीयू महासचिव केसी त्यागी से कहा कि अब 2017 वाला माहौल नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर किसी भी प्रकार के कयास लगाया जाना बेमानी है।

नीतीश कुमार ने भाजपा पर कसा तंज
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीबीआई द्वारा मां राबड़ी से पूछताछ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यदि आप भाजपा के साथ रहते हैं, तो राजा हरिश्चंद्र हो जाते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन बिहार में महागठबंधन को विश्वास मत हासिल हुआ था और हमारी सरकार बनी थी, मैंने कहा था कि यह सिलसिला जारी रहेगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!