Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम के जोन-07 में को प्रतिबंधित पॉलीथीन, गंदगी और तम्बाकू उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान


खुर्रम नगर–लवकुश नगर में नगर निगम की सख्ती, प्रतिबंधित पॉलीथीन पर 37,700 का जुर्माना


3.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, तम्बाकू उत्पाद और गंदगी फैलाने पर भी कार्रवाई


लखनऊ। नगर निगम के जोन-07 में बुधवार को प्रतिबंधित पॉलीथीन, गंदगी और तम्बाकू उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय के नेतृत्व में लवकुश नगर, खुर्रम नगर और पिकनिक स्पॉट रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सुनली बंसल, रिजवान मुर्गा शॉप, सिराज डिस्पोजल और अजरूल होटल समेत कई प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया। टीम ने मौके से करीब 3.5 किलो पॉलीथीन जब्त की और संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया।
नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 23,000 रुपये, गंदगी फैलाने पर 11,500 रुपये तथा तम्बाकू उत्पादों के उपयोग पर 32,000 रुपये का चालान किया गया। कुल 37,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रुपेन्द्र भास्कर, बृजेश प्रजापति और सचिता मिश्रा मौजूद रहीं। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग या गंदगी फैलाने की पुनरावृत्ति होने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ शहर अभियान में सहयोग करें और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचें।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!