ब्रेकिंग न्यूज़
उन्नाव:- दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज दिन शनिवार को उ0नि0 श्री सुरेश कुमार तिवारी मय हमराह फोर्स द्वारा थाना बांगरमऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 251/23 धारा 376/504/506 भादवि व 3/ 4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC ST ACT में वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र राम सजीवन विश्वकर्मा निवासी लतीफपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर शीतला माता मन्दिर के पास ग्राम लतीफपुर से गिरफ्तार किया गया।



