Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

पीजी कॉलेज दतिया में हुआ जिला युवा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन

दतिया//लोकेश मिश्रा

दतिया//दतिया शहर के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्था शासकीय पीजी कॉलेज दतिया में सोमवार को जिला युवा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दतिया कलेक्टर संजय कुमार उपस्थित रहे!

इस कार्यक्रम में दतिया कलेक्टर संजय कुमार द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई एवं मां सरस्वती की छाया प्रति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया!

कार्यक्रम संबंधित जानकारी देते हुए प्राचार्य डीआर राहुल ने बताया इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया!

इस दौरान दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने प्रतिभागियों से चर्चा के दौरान बताया कि एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए एक अच्छा इंसान होना भी जरूरी है!

साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर झंडा फहराने पर भी विद्यार्थियों से चर्चा की एवं लोगों तक यह बात पहुंचाने की बात कही!

इस दौरान दतिया कलेक्टर द्वारा जिला युवा पंचायत प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्त अभियान संबंधित जानकारी दी एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई !

इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ पीजी कॉलेज के विभिन्न पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे!

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!