Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार को मारी गोली, हालत गंभीर।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर निवासी एक अधिवक्ता गुरूवार सुबह कार से उन्नाव कचेहरी जा रहा था, तभी फोरलेन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार रोक कर साइड से गोली मार दी।

जिससे अधिवक्ता गंभीर से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिये कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।कंचन नगर निवासी रवि गौतम पुत्र श्रीराम गौतम अधिवक्ता है। गुरूवार वह कार से उन्नाव कचेहरी जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने फोरलेन डीबीएस स्टेडियम के पास उसकी कार रोक ली और अधिवक्ता को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस व घायल के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर अधिवक्ता का भाई मौके पर पहुंचा और घायल को इलाज के लिये कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोलीकांड की जांच पड़ताल की जा रही है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!