Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फायरिंग से मचा दहशत

एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो लोग घायल


वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर रविवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। हादसे में चेकिंग कर रही महिला के पैर तथा पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में गोली का राउंड लगने से दोनों घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX1810 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्री अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए थे।
चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच और राउंड की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान आकस्मिक रूप से फायर हो गया। गोली से निकला राउंड चेकिंग कर रही महिला के पैर और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में लग गया।


घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए लक्ष्मी हॉस्पिटल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!