नकली पारस घी पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई

मथुरा।जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी नकली खाद्य सामग्री विक्रेताओं के हौसले बुलंद है सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की है खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त डॉ गौरीशंकर ने बताया कि सोमवार को टीम के द्वारा शहर के थाना हाईवे क्षेत्र क्षेत्र मंडी समिति परिसर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर मिलावटी घी बनाकर बेचने की जानकारी प्राप्त हुई इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों के द्वारा विभाग में शिकायत की गई जिसके बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए टीम के द्वारा मंडी समिति परिसर में छापामार कार्यवाही की गई इस कार्यवाही के दौरान टीम को भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर नकली घी बरामद हुआ इस कार्यवाही से पूर्व ही सभी मिलावट खोर अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहे इस कार्यवाही के दौरान टीम के द्वारा भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर बेचे जा रहे नकली भी के पैकेट बरामद हुए हैं इस मामले में टीम के द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ थाना हाईवे क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया है।





