Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सामाजिक

उन्नाव:- तहसील में निकला विशाल अजगर, मचा हड़कंप!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

जिले की सदर तहसील परिसर में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारी, वकील और आमजन घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में पूरे परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुबह लगभग 11 बजे के आसपास तहसील परिसर में झाड़ियों के पास अचानक लोगों ने करीब 8–10 फीट लंबा अजगर सरकते हुए देखा। पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही अजगर ने अपना आकार दिखाया, तहसील में मौजूद लोग तुरंत दूरी बनाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अजगर काफी भारी और मजबूत था, इसलिए टीम को उसे काबू में करने के लिए लगभग आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

अंततः टीम ने बड़ी सावधानी से अजगर को पकड़कर बैग में सुरक्षित रखा। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तहसील परिसर में जमकर भीड़ जमा हो गई और लोग मोबाइल कैमरों में वीडियो बनाने लगे। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली। पकड़े जाने के बाद अजगर को वन विभाग अपने साथ सुरक्षित रूप से ले गया। तहसील परिसर मे एक ओर लोग राहत की सांस ले रहे हैं, तो दूसरी ओर तहसील परिसर में यह घटना दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी तहसील में इतना बड़ा अजगर नहीं देखा था।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!