Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावअपराध (Crime)आवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुर्घटनाफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- अत्याचार पर- वार/महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

उन्नाव जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी युवक अभी फरार है।

मामला गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत इंद्रा नगर का है, जहां बीती शाम एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के पति की तहरीर के अनुसार, महिला को उसकी सौतेली सास विमला, ननद रूबी और उनकी दो महिला मित्र रेखा व माया लगातार घर खाली करने का दबाव बना रही थीं। साथ ही वे मृतका को उसके पति को जेल भिजवाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।आरोप है कि आए दिन इन महिलाओं द्वारा मृतका से मारपीट की जाती थी और इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर चारों आरोपी महिलाओं — विमला, रूबी, रेखा और माया — को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि, एक अन्य आरोपी आकाश अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वस्त किया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिला की आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर मुद्दों की ओर इशारा करता है। बार-बार की धमकियाँ, मारपीट और दबाव आखिरकार एक महिला की जान ले बैठे। ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई और जागरूकता बेहद ज़रूरी है। गंगाघाट पुलिस की तेज़ कार्रवाई की सराहना की जा रही है, लेकिन साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रही घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न पर गंभीर मंथन की ज़रूरत है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!