Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

दीक्षालय फाउंडेशन द्वारा संचालित वृहद गो संरक्षण केन्द्र,जगदीशपुर (विकासखण्ड मलासा, कानपुर देहात) का निरीक्षण संयुक्त निर्देशक, पशु विभाग, उत्तर प्रदेश तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा किया गया*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

दिनांक 03 सितंबर 2026 को दीक्षालय फाउंडेशन द्वारा संचालित वृहद गो संरक्षण केन्द्र, जगदीशपुर (विकासखण्ड मलासा, कानपुर देहात) का निरीक्षण संयुक्त निर्देशक, पशु विभाग, उत्तर प्रदेश तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं, गोवंश की देखभाल, चिकित्सा सुविधाओं, फीड मैनेजमेंट एवं स्वच्छता संबंधी कार्यवाही का अवलोकन किया गया। केन्द्र के प्रबंधक श्री अनुराग त्रिवेदी द्वारा अधिकारियों को आश्रय स्थल की दैनिक संचालन प्रक्रिया, गोवंश की संख्या, चिकित्सा रिकॉर्ड, दाना-पानी की व्यवस्था एवं अन्य संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर केयरटेकर श्री दिनेश सिंह, गौ सेवक श्री पुष्पेंद्र, जेन्टर एवं अन्य समर्पित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने निरीक्षण के दौरान अपनी सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया।अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहा गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दीक्षालय फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के सहयोग से निराश्रित गोवंश के संरक्षण, पोषण एवं चिकित्सा सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!