विधायक महेश त्रिवेदी के सुपुत्र एवं पुत्रवधू का आशीर्वाद समारोह संपन्न, दिग्गजों ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
कानपुर।

निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड शनिवार को एक भव्य आयोजन का साक्षी बना। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी के सुपुत्र एवं पुत्रवधू के शुभ विवाहोपरांत आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट व राज्य मंत्रियों सहित नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में राजनीति, प्रशासन और व्यापार जगत का संगम देखने को मिला।
मंगलकामनाओं का दौर
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने वर-वधू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल, सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। विधायक महेश त्रिवेदी ने आए हुए सभी आगंतुकों का व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त किया। समारोह में सुरक्षा और व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम रहे और देर रात तक अतिथियों के आने का सिलसिला जारी रहा।


