Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जौनपुर जिला मलेरिया अधिकारी ने जल जमाव वाले स्थलों पर एंटीलार्वल रसायन का छिड़काव कराया

पूर्वांचल न्यूज ब्यूरों

जौनपुर के जौनपुर डेंगू मच्छर एवं लक्षण: डेंगू रोग मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक वायरस जनित रोग है जिसमें तेज बुखार, हड्डियों जोड़ों में तेज दर्द (हड्डी तोड़ बुखार ), शरीर व मांसपेशियों में दर्द, भूख न लगना, उल्टी मितली आना, जांच उपचार में देरी पर प्लेट लेट्स में कमी, रक्तस्राव होना आदि लक्षण आते हैं। डेंगू मच्छर के शरीर पर टाइगर जैसे काले सफेद स्पॉट पाए जाते हैं जिसके कारण उसे टाइगर मच्छर भी कहते हैं। यह मच्छर टंकी, ड्रम, कूलर, गमले, टायर प्लास्टिक, टिन, मिट्टी आदि के बर्तन, तब, मग, बाल्टी, हौद, कप, ग्लास, नारियल के खोल आदि में रुके साफ पानी में पैदा होता है एवं अंधेर, नम, छाया दार, गंदे स्थानों में रहता है।यह मच्छर बहुत ऊंचाई पर नहीं उड़ता है, दिन में खास कर सुबह शाम अधिक काटता है। जो लोग खुले बदन रहते हैं, पूरी आस्तीन के कपड़े नहीं पहनते हैं उन्हें इसके संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
        डेंगू रोग के जांच उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर में एलिजा जांच मशीन, ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन, प्लेटलेट्स की व्यवस्था, आवश्यक दवाएं, फ्लूड, उपकरण, आइसोलेटेड वार्ड आदि की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है साथ ही मेडिकल कॉलेज, समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर डेंगू की जांच किट, दवाएं उपलब्ध हैं।
      जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 5 बेड का डेंगू वार्ड स्थापित है। डेंगू के रोकथाम हेतु प्रत्येक ब्लॉक पर रैपिड रिस्पांस टीमें गठित हैं जो केस की सूचना पर संबंधित ग्राम में भ्रमण कर फीवर सर्वे, टेस्टिंग, सैंपलिंग, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा आदि कार्य संपादित कराती हैं। किसी को भी डेंगू के लक्षण दिखाई दे तो तत्काल अपने नजदीकी सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संपर्क करें साथ ही अन्य जानकारी के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी डॉक्टर आलोक सिंह मोबाइल नंबर 9695344089 एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ० जियाउलहक मोबाइल नंबर 8210448606, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव  मोबाइल नंबर 9455280838 पर स्मारक किया जा सकता है।
डेंगू बुखार में क्या करें:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० गंगाराम गौतम ने जन समुदाय से अपील की है कि अगर आप में से किसी को भी डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराना चाहिए, लापरवाही पर डेंगू जानलेवा हो सकता है। डेंगू धनात्मक पाए जाने पर घबराए नहीं पूरी तरह आराम करें, तरल, हल्के सुपाच्य खाद्य सामग्रियों जैसे ताजे फल, फलों के जूस, हरी सब्जियां, दूध, छाछ, नारियल पानी, डाल का पानी, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ, ओ आर एस आदि का सेवन करें, बुखार को नियंत्रित रखें, एवं प्रशिक्षित चिकित्सक को ही दिखाएं अपने से दवा न लें झोला छाप से भी इलाज न कराएं।
         डेंगू मच्छर से बचाव : जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने जन समुदाय से अपील की है कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, सुबह शाम यह मच्छर अधिक काटता है अतः उस समय विशेष सावधानी रखें। खुली बदन न रहें, किसी भी जलपात्र में पानी न एकत्र होने दें, कूलर फ्रिज की ट्रे, गमले का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, टंकियों को ढक कर रखें घरों के खिड़कियों, दरवाजों पर मच्छर रोधी जालियां लगवाएं।
जल जमाव होगा जहां, मच्छर वही पैदा होगा।

Manoj Jaunpur

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!