ईद की नमाज में सफाई व्यवस्था दुरुस्त, ZSO राम सकल यादव व अधिशासी अभियंता जे. राम रहे सक्रिय, जोनल अधिकारी नदारद

लखनऊ। ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज के अवसर पर नगर निगम की ओर से सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। मौके पर जोनल सेनेटरी अफसर राम सकल यादव और अधिशासी अभियंता जे. राम स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनकी निगरानी में सफाई व्यवस्था सुचारु बनी रही और नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

नगर निगम की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई और समय-समय पर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करती रही। बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बावजूद ईदगाह परिसर में व्यवस्था संतुलित और व्यवस्थित बनी रही, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

हालांकि इस दौरान जोनल अधिकारी संजय यादव मौके पर अनुपस्थित रहे, जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना था कि ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी अपेक्षित थी।

फिलहाल, मौके पर मौजूद अधिकारियों की सक्रियता और टीम वर्क के चलते व्यवस्था सुचारु रही और ईद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकी।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।





