Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बुलडोजर कांवरियां का तस्वीर वायरल।

:

पूर्वांचल डेस्क

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई कांवड़िए बुल्डोजर पर सवार होकर सड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं। सभी भगवा रंग में नजर आ रहे हैं और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
जौनपुर के बुलडोजर कांवड़ियों का यह अनोखा अंदाज राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, बुल्डोजर पर सवार होकर इस तरह यात्रा करने से कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वायलर वीडियो जौनपुर के सुजानगंज – प्रयागराज मार्ग का बताया जा रहा है

सड़क पर बुल्डोजर के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से हादसे का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की चुनौती भी है।
लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कांवड़ियों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आस्था के बीच जान जोखिम में डालकर सफर… वायरल वीडियो ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले मे जौनपुर के पुलिस अधिकारी से मीडिया ने जानना चाहा तो समय रहते पुलिस की तरफ वायरल बुलोजर वाली कांवरियां को लेकर पुलिस जल्द बाजी नही करना चाहती है।

पूर्वांचल न्यूज ब्यूरों

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!