Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव की बेटियों और बालकों का जलवा

कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव की बेटियों और बालकों का जलवा कायम

7 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जनपद का गौरव

स्वर्ण पदक विजेताओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालय मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में उन्नाव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में दिव्यांशी, पल्लवी, कृष्णा प्रजापति, वेदांश मिश्रा, सूर्यकांत, सेजल और अंकुश शामिल हैं। वहीं प्रियंका सिंह, नैंसी देवी, नंदनी, प्रियांशु, प्रीति पांडे और जयदीप ने रजत पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी बहरौली जहांपुर, हसनगंज, उन्नाव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज, जीजीआईसी चमरौली, एबीसी इंटर स्कूल नवाबगंज, श्याम लाल इंटर कॉलेज नवाबगंज तथा विवेकानंद इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं हैं।खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। स्वर्ण पदक विजेताओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालयों के साथ-साथ अभिभावकों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।बताया गया कि उन्नाव के कई खिलाड़ी पिछले दो वर्षों से लगातार जनपद एवं मंडलीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पूर्व में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और अपने विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।खिलाड़ियों के कोच रवि चौरसिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर उन्नाव का नाम रोशन करेंगे। कराटे एसोसिएशन ऑफ उन्नाव के कोच एवं जनरल सेक्रेटरी अंकित कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले की बेटियां और बालक कराटे के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि में धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंकित कुमार और रवि चौरसिया के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सुनील दत्त जिला निरीक्षक उन्नाव, नवीन सिंह जिला खेल सचिव, डॉ. अनूप सिंह प्रधानाचार्य श्याम लाल इंटर कॉलेज नवाबगंज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह तहसील क्रीड़ा प्रभारी, नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष दिलीप लश्करी, जसपाल सिंह उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी, पुरुषोत्तम सर, कैप्टन प्रफुल्ल ठाकुर, लक्ष्मी प्रजापति बालिका कोच उन्नाव एवं रवि प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवाबगंज सहित अन्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों, गांव, विद्यालय और जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!