Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

क्रिटिकल मतदान केंद्रों वाले गांवों में थाना गोहद चौराहा तथा थाना गोहद का फ्लैग मार्च

लोकेश मिश्रा विशेष रिपोर्टर

भिंड/// पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे जी , एसडीओपी गोहद आर के एस राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी गोहद चौराहा निरीक्षक रविंद्र शर्मा तथा थाना प्रभारी गोहद निरीक्षक राजेश सातनकर ने संयुक्त रुप से दोनों थाना क्षेत्रों के ग्राम छिमका, सर्वा , तेहरा, धमसा, भगवासा, का भ्रमण कर गांव में निवास करने वाले निगरानी बदमाशो ,गुंडों तथा आदतन अपराधियों को चेक किया, उनके विरुद्ध की गई बाउंड ओवर कि कार्यवाही से उनको अवगत कराया गया । साथ ही प्रत्याशियों उनके समर्थकों तथा ग्रामीणों से अनुरोध किया कि आदर्श आचार संहिता का पालन करें, शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया का पालन करें, किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि में भाग ना लें

अवैधानिक गतिविधि में लिप्त होने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही , किसी भी तरह कि हिंसा , लोगो को डराने धमकाने कि न करे कोशिश का संदेश भी दोनों थाना प्रभारियों ने ग्रामीणों को दिया

दोनों थाना प्रभारियों ने 01 दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ ग्रामीणों को स्वयं के तथा बीट प्रभारियों के नंबर नोट कराएं तथा किसी भी तरह की मदद चाहने के लिए तुरंत फोन पर अवगत कराने का आह्वान भी किया साथ ही ग्राम वासियों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना से अवगत कराने का भी अनुरोध किया ।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!