Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

दतिया जिले की उनाव पंचायत में बाजी किसके हाथ

दतिया //लोकेश मिश्रा

दतिया//नगरीय एवं पंचायत चुनाव की धूम 10 तारीख से जिले में बैठ चुकी है इसी के चलते जिले की चर्चित ग्राम पंचायत उनाव बालाजी में भी सरपंच पद के उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आने लगी है!

इस बार पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए पुराने दिग्गजों के साथ साथ नए युवा चेहरे भी सामने आ रहे हैं!

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायत उनाव बालाजी भगवान भास्कर की नगरी है सरपंच के कार्यकाल में लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा लंबे समय तक पंचायत का कार्यभार संभाला गया एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास शासकीय योजनाएं संबंधित कार्यों को किया गया!

लगभग 7 वर्षों के अंतराल पर हो रहे पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की बात की जाए दिग्गजों में संतोषी नंदकिशोर उनिया , युवा चेहरा अनामिका धर, के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है!

हालांकि यह तो जनता जनार्दन का मत होगा कि विकास कार्यों को लेकर किसकी तरफ जाती है!

वही कथित तौर पर जानकारी निकलकर सामने आ रही है कुछ ऐसे भी उम्मीदवार खड़े हुए हैं जिन्हें राजनीति का ना ही कोई अनुभव है नाही पंचायत व्यवस्था को लेकर कोई जानकारी फिर भी कहीं ना कहीं कर रहे हैं अपनी दावेदारी प्रस्तुत हालांकि लोकतंत्र है चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार हैं!

लेकिन जो तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं वह दर्शाते हैं कि संतोषी नंदकिशोर एवं अनामिका धर के बीच ही उनाव पंचायत की की चाबी डोल रही है!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!