Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

जिलाधिकारी मथुरा ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मथुरा।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह 05 जनवरी से 04 फरवरी 2023 को मनाते हुए अधिकाधिक लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि रोड़ सेफटी क्लब बनाते हुए लोगों को पेन्टिंग, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि के माध्यमों से सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाये।उन्होंने स्कूल एवं कॉलेजों में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो दिखाने तथा मेडिकल, प्राईवेट आदि कॉलेजों में कैम्प लगाकर जागरूक करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि जब हम सावधान रहेंगे तो हमारा परिवार भी सुरक्षित और खुशहाल रहेगा। जिलाधिकारी ने सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, जगह जगह पर साइन बोर्ड लगवाने, एक्सीडेंट का सर्वे आदि के निर्देश दिए। स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि में संचालित वाहनो की फिटनेस, प्रदूषण तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स, चरित्र प्रमाण पत्र आदि के सत्यापन करने के निर्देश दिए।लगातार सघन वाहन चेकिग अभियान चला कर हेलमेट व सीटबेल्ट आदि की जांच करने के निर्देश दिये।उन्होंने परिवहन तथा पुलिस विभाग को सड़क हादसे पर रोक लगाने के लिए हेलमेट चेकिग व सीटबेल्ट को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने महुवन टोल प्लाजा के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि टोल के सभी गेट क्रियाशील रहें तथा यदि किसी प्रकार का सर्वर फेलियर होता है, तो यथाशीघ्र ठीक कराकर संचालन करें। टोल प्लाजा के प्रत्येक काउण्टर पर कर्मचारी उपस्थित रहना चाहिए और जाम की समस्या उत्पन्न न हो। हाईवे पर यदि कोई गाडी खराब होती है तो तत्काल क्रेन लगाकर उस हटवाया जाये।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में वाहन संचालन को लेकर सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वहाँ परिचालान करवाने के लिए स्कूल संचालकों के साथ बैठक करें और सभी मानकों को पूर्ण करायें। बसों में सुरक्षा के मानक का पालन सुनिश्चित हो।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा लगातार यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, अवैध टैक्सी स्टैंड, अनाधिकृत ई-रिक्शा, डग्गेमार वाहन, ओवरलोडिंग आदि पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। विभिन्न राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करें, किसी भी मालगाड़ी में सवारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिये कि जिन वाहनों का चालान किया गया है उनसे वसूली की जाये और यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की मदद ली जाये।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!