Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर में ‘हैवेल्स सोलर चौपाल’ का आयोजन, सौर ऊर्जा से बचत की दी गई जानकारी

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

बिजली बिलों के बढ़ते बोझ से निजात दिलाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश की प्रतिष्ठित कंपनी हैवेल्स (Havells) द्वारा आज शहर में ‘हैवेल्स सोलर चौपाल’ का आयोजन किया गया। दैनिक जागरण के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम पांडु नगर स्थित ‘सोसायटी भवन’ में आयोजित किया गया।इस विशेष चौपाल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को सौर ऊर्जा की शक्ति और इसके आर्थिक लाभों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि कैसे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सोलर पैनल लगाकर बिजली की बचत की जा सकती है और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।कार्यक्रम में हैवेल्स के नवीनतम सोलर समाधानों (सोलर पैनल, इन्वर्टर आदि) की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही, आगंतुकों को सरकारी सब्सिडी और सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के जिलाध्यक्ष अचल गुप्ता, पूर्व सभासद एवं महामंत्री पवन तिवारी, युवा महामंत्री रोमी सिंह, मार्बल मार्केट अध्यक्ष विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, उदय भान सिंह आदि ने सम्मिलित होकर ऊर्जा नवीकरण की इस सराहनीय पहल की जानकारी प्राप्त की।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!