उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़
उन्नाव:- परियर गांव में किशोर की नदी में डूबने से हुई मौत!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
सिकंदरपुर सिरोसी के परियर गांव में एक किशोर की डूबने से हुई मौत! बता दे की जिले में हर तरफ पानी ही पानी से प्रशासन ने हर जगह बैरिकेडिंग और रोक लगा दी गई थी लेकिन लाख मना करने के बाद भी नहीं मान रहे थे लोग, परियर के हरिशंकर गौतम पुत्र कल्लू लगभग 16 वर्षीय की डूबने से मौत हो गई। परियर निवासी हरिशंकर गौतम का पुत्र कल्लू 16 वर्षीय नदी में नहाने गया था और पानी का तेज बहाव होने से डूब गया। सुचना पर परियर चौकी इंचार्ज सफीपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परियर के लोगो की कड़ी मेहनत के बाद शव को पानी से बाहर निकला गया जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल रहा।




