Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)पौड़ी

कंडोलिया ठाकुर की शरण में पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, मन्नत पूरी होने पर की पूजा अर्चना।

रिपोर्ट :- नितिन कुमार शर्मा

पौड़ी । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम कंडोलिया मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना कंडोलिया ठाकुर से की।

कंडोलिया मंदिर में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना की वहीं उनकी मन्नत पूरी होने पर उन्होंने कंडोलिया ठाकुर को घंटा भी चढ़ाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पौड़ी उनकी दादी का घर रहा है जिस कारण वो बचपन से ही पौड़ी आती-जाती रही हैं, भूम्याल देव श्री कंडोलिया ठाकुर पर उनके परिवार की पहले से ही आस्था रही है।कंडोलिया ठाकुर जी का मंदिर बहुत ही सुंदर, धार्मिक, प्राचीन और बहुत ही मान्यताओं वाला मंदिर है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले उन्होंने कंडोलिया ठाकुर से जीत की प्रार्थना की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हार जीत से भगवान पर आस्था बदलती नहीं है लेकिन कंडोलिया देवता ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बना कर आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए वो आज पूजा अर्चना के लिए कंडोलिया ठाकुर जी के पास पहुंची है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!