उन्नाव:- भारत उन्नयन समिति ने स्वच्छता प्रहरियों का किया सम्मान!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
पिछले कई वर्षों से लगातार स्वच्छता, पर्यावरण और स्वास्थ्य जगत में संस्था उत्कृष्ट कार्य कर रही है समिति के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्दु पाण्डेय अपने सहयोगियों को साथ में लेकर सड़कों पर फैली गन्दगी को झाड़ू लगाकर साफ करते हैं, पाण्डेय भंडारा आयोजकों को भी प्रेरित करते हैं वो उनसे विनम्र आग्रह करते हैं कि भंडारा करने के बाद सड़क पर फैली गंदगी को साफ करें तथा भंडारा स्थल पर स्वच्छता रहे इसके लिए डस्टबिन की भी व्यवस्था करें शैलेन्दु पाण्डेय का स्वच्छता का जुनून आगे भी बढ़ता रहा वह विद्यालयों इण्टर कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों में जाकर छात्र तथा छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता उद्बोधन देकर उनको स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं समय-समय पर छोटे-छोटे रूप में उन लोगों को भी सम्मानित करते रहे हैं जिन लोगों ने अपनी दुकान,प्रतिष्ठान,विद्यालय तथा भंडारा स्थल को स्वच्छता से श्रृंगारित किया है ऐसे ही स्वच्छता पसंद स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान आज दिनांक 14 सितंबर 2025 दिन रविवार को उन्नाव शहर के मोती नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस में संस्था परिवार ने स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता जी,विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती श्वेता मिश्रा जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उन्नाव ने निम्न स्वच्छता प्रहरियों को संस्था का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सम्मानित किए गए स्वच्छता प्रहरी में अजय अगम, डॉक्टर अंशुमन अग्निहोत्री, प्रवीण कुमार, दिलीप विमल, डॉक्टर विवेक कुमार, धीरेंद्र द्विवेदी, प्रदीप कुमार वर्मा राजेश तिवारी, अमित मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह “राजू”, स्वप्निल गुप्ता, विकास नारायण गुप्ता, देवेश प्रताप सिंह, हरीश शुक्ला, हिमांशु शर्मा, अमर बहादुर सिंह, प्रभात साहू, शिव वीरेन्द्र कुशवाहा, रंजना पटेल, अक्षय कटियार, आशा देवी चौधरी आदि रहे संस्था के संस्थापक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्दु पाण्डेय ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों को अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि संस्था द्वारा संचालित स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान में आप सभी लोग आगे आकर भारत उन्नयन समिति का संबल बन कर उन्नाव शहर को स्वच्छता से श्रृंगारित करें ।




