Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
त्यौहारआवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- रक्षाबंधन पर बहनों को मिला यात्रा का तोहफा, रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा- अविचल शुक्ला!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को विशेष सौगात देते हुए 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक रोडवेज एवं नगरीय बस सेवाओं में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। इस सुविधा के तहत बहनें निर्धारित अवधि में रोडवेज एवं नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयोगी को भी निःशुल्क यात्रा का लाभ दिए जाने की जानकारी दी गई है।

भाजपा नेता अविचल शुक्ला, भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र (166), ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और बहनों की सुविधा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

यात्रा अवधि: 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक

सुविधा: रोडवेज एवं नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा

विशेष लाभ: साथ जाने वाले एक सहयोगी को भी निःशुल्क यात्रा

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!